हिम्मतवाला, चांदनी, नगीना, खुदा गवाह, इंग्लिश विंग्लिश जैसी चर्चित फिल्मों की नायिका श्रीदेवी कपूर के जन्म का नाम श्री अम्मा यांगेर अय्...
हिम्मतवाला, चांदनी, नगीना, खुदा गवाह, इंग्लिश विंग्लिश जैसी चर्चित फिल्मों की नायिका श्रीदेवी कपूर के जन्म का नाम श्री अम्मा यांगेर अय्यपन था। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के सिवाक्सी में हुआ था, उनके पिता का नाम अय्यपन और माता का नाम राजेश्वरी था। उनके परिवार में माता पिता के अलावा एक बहन श्रीलता और दो सौतेले भाई आनंद और सतीश थे, जिनके साथ उनका बचपन बीता।
श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुवात चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की। उन्होंने तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड फिल्म जूली (1975) से उन्होंने अपने हिंदी फिल्म करियर की शुरुवात की थी।
श्रीदेवी ने एडल्ट रोल की शुरुवात 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म मून्द्रू मुदिछु (1976) से की थी। उन्होंने तमिल और तेलगु फिल्मों के जरिए खुद को एक होनहार एक्ट्रेस साबित किया। उनकी यह काबिलियत वयाथिनिले (1977), क्षणा क्षणं (1991) जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखी जा सकती है।
श्रीदेवी का बॉलीवुड सफर
श्रीदेवी ने बॉलीवुड में वयस्क फिल्मी कैरियर की शुरूआत वर्ष 1979 में फिल्म 'सोलहवां सावन' से की थी। संयोग से यह फिल्म सफल नहीं रही। उन्हें पहचान फिल्म 'हिम्मतवाला' से मली, जोकि वर्ष 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके नायक जितेंद्र थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद जितेन्द्र के साथ उन्होंने कई फिल्मों में याददार भूमिका निभाई। जितेंद्र के साथ उनकी फिल्म 'तोहफा' ने सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए। वर्ष 1987 में अनिल कपूर के श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में नजर आईं, जो बेहद सफल फिल्म रही। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
श्रीदेवी का प्रथम विवाह
1980 में राकेश रोशन की फिल्म 'जाग उठा इन्सान' के जरिए श्रीदेवी मिथुन चक्रवती के करीब आईं और 1985 में उनकी शादी हो गयी। किन्तु दुर्भाग्यवश यह विवाह केवल 3 वर्ष ही चला। सन 1988 में श्रीदेवी मिथुन से अलग हो गयीं।
[post_ads]
श्रीदेवी का दूसरा विवाह
मिथुन से अलगाव के बाद श्रीदेवी का जीवन काफी एकाकी हो गया। फिर वे फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर के करीब आईं। मित्रता से प्रारम्भ हुआ यह साथ धीरे-धीरे इतना प्रगाढ होता गया कि श्रीदेवी ने साल 1996 में बोनी कपूर से शादी कर ली। श्रीदेवी व बोनी के दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम जाह्नवीं कपूर और छोटी का नाम खुशी कपूर है। इनके अलावा उनके परिवार में उनकी सौतेली बेटी अंशुला कपूर और बेटे अर्जुन कपूर भी है।
बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। लेकिन 15 वर्ष गुजर जाने के बाद उन्होंने एक बार फिर कमबैक किया। सन 2012 में वे 'इंग्लिश विंग्लिश' के साथ दुबारा पर्दे पर लौटीं। यह फिल्म बेहद सफल रही।
श्रीदेवी ने अपने फ़िल्मी करियर में यूं तो एक से बढ कर एक फिल्में दीं। उन्हें फिल्मों में अच्छे अभिनय के लिए 1977, 1982, 1990, 1991 और 1992 में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें 2013 में 'ग्रेटेस्ट इंडियन एक्ट्रेस इन 100 इयर्स' के राष्ट्रिय पोल में भी शामिल किया गया।
श्रीदेवी की हिट फिल्में Sridevi Hit Movies
जूली, सोलहवां सावन, हिम्मतवाला, सदमा, जाग उठा इंसान, अक्लमंद, इंकलाब, तोहफा, सरफ़रोश, बलिदान, नया कदम, नगीना, घर संसार, मक़सद, सुल्तान, आग और शोला, भगवान, आखिरी रास्ता, जांबांज, वतन के रखवाले, जवाब हम देंगे, औलाद, नज़राना, कर्मा, हिम्मत और मेहनत, मिस्टर इंडिया, निगाहें, जोशीले ,गैर क़ानूनी, चालबाज, खुदा गवाह, लम्हे, हीर राँझा, चांदनी, रूप की रानी चोरों का राजा, चंद्रमुखी, चाँद का टुकड़ा, लाडला, गुमराह, आर्मी, जुदाई, हल्ला बोल, इंग्लिश विंग्लिश श्रीदेवी की चर्चित फिल्में हैं।
श्रीदेवी डेथ Sridevi Death
25 फरवरी 2018 को 54 साल की उम्र में श्रीदेवी दुनिया को अलविदा कह गईं। उस समय वे दुबई में अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गयी थी। वहां बेहोश होकर बाथ टब में गिरने से उनका निधन हो गया। बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपने अभिनय से भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लोगों का दिल जीता। वे अपनी शानदार अभिनय के लिए हमेशा याद की जाएंगी।
keywords: sridevi biography in hindi language, sridevi information in hindi, sridevi death in hindi, sridevi age in hindi, sridevi family in hindi, श्रीदेवी बोनी कपूर, श्रीदेवी डेथ, बोनी कपूर और श्रीदेवी, श्रीदेवी फ़िल्में,
----------------
Must Read: Bhimrao Ambedkar Biography in Hindi, Bhagat Singh Biography in Hindi, Sridevi Biography in Hindi, Kailash Satyarthi Biography in Hindi, Salman Khan Biography in Hindi, P V Sindhu Biography in Hindi, Sundar Pichai Biography in Hindi, Sakshi Malik Biography in Hindi
keywords: sridevi biography in hindi language, sridevi information in hindi, sridevi death in hindi, sridevi age in hindi, sridevi family in hindi, श्रीदेवी बोनी कपूर, श्रीदेवी डेथ, बोनी कपूर और श्रीदेवी, श्रीदेवी फ़िल्में,
COMMENTS