Heart Touching Sad Love Story in Hindi
वैलेंटाइन डे की खुशनुमा शाम थी। शाम का धुंधलका धीरे-धीरे गहरा हो रहा था। हाइवे पर एक बाइक तेज रफ्तार में चली जा रही थी। बाइक पर दो लोग सवार थे, एक लड़का और एक लड़की। उम्र यही कोई 20-22 साल।
दोनों एक दूसरे के पुराने दोस्त थे। अक्सर मिलना होता था, बातचीत होती थी। और यह मिलना-जुलना कब प्यार में बदल गया, उन्हें पता ही नहीं चला। लेकिन शुरूआत लड़के ने ही की। उसने एक दिन अकेले में लड़की को प्रपोज़ किया, एक प्यारा सा गुलाब देकर।
लड़के की बात सुनकर लड़की चौंकी तो ज़रूर, पर हैरान नहीं हुई। क्योंकि कुछ दिनों से उसे भी कुछ-कुछ होने लगा था। जब भी वह लड़के से मिलती थी, उसे अच्छा लगता था। वह उसके साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहती थी, उससे बात करना चाहती थी। लेकिन वह इन भावनाओं को कोई नाम नहीं दे पा रही थी।
इसलिए जब लड़के ने प्रपोज़ किया, तो लड़की मन ही मन बहुत खुश हुई। उसने इनकार तो नहीं किया, लेकिन इकरार भी नहीं किया। बस इशारों-इशारों में सहमति दे दी। लेकिन लड़का इससे संतुष्ट नहीं हुआ। उसने तय कर लिया था कि आज के दिन लड़की से उसके मन की बात कहला कर रहेगा। इसीलिए उसने आज एक पार्टी का अरेंजमेंट किया था। पार्टी में दोनों के क्लोज फ्रेंड्स आने वाले थे और वहां पर ढ़ेर सारा धमाल होने वाला था।
पार्टी में होने वाले रोमांच को सोचकर दोनों लोग बहुत एक्साइटेड थे। तभी लड़के को न जाने क्या सूझा कि उसने अपना हेलमेट उतार कर लड़की को पकड़ा दिया और बाइक की स्पीड तेज कर दी। 70-80-90 पर कांटा पहुंचने पर लड़की को डर लगने लगा। उसे हेलमेट को पकडने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए उसने हेलमेट को पहन लिया और जोर से बोली- मैं कहती हूं, स्पीड कम करो।
[post_ads]
नहीं, पहले I Love You बोलो। लड़के ने अपनी डिमांड सामने रखी।
अच्छा बाबा, I Love You. अब स्पीड कम करो।
नहीं, इससे काम नहीं चलेगा, Give me a hug.
कहते हुए लड़के ने मुडकर पीछे बैठी लड़की की ओर देखा। लेकिन लड़की की नज़रे आगे की आेर थीं। आगे का नज़ारा देख कर वह एकदम से कांप उठी। क्योंकि सामने से एक ट्रक बड़ी तेजी से चला आ रहा था। वह भर्रायी आवाज़ में बोली- आगे देखो, आगे...
लेकिन जब तक लड़का आगे देखता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अगले ही पल 90 की स्पीड में दौड़ती बाइक सामने से आते हुए ट्रक से जा टकराई। उसके बाद दोनों लोगों की आंखों के आगे अंधेरा छा गया।
अगले दिन सुबह अखबार में खबर छपी- हाइवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। मोटर साईकिल चालक लड़के की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। लेकिन पीछे बैठी लड़की बच गयी। वो भी इसलिए, क्योंकि उसने हेलमेट पहना हुआ था।
दोस्तों, यह एक सच्ची कहानी है। यह बहुत कुछ कहती है। आप खुद समझदार हो, मतलब तो समझ ही गये हो। क्यों सही कहा न?
ये लव-स्टोरी भी आपको पसंद आएंगी- अंधा प्रेम- एक सच्ची प्रेम कहानी, उसकी वह दीवानगी- एक शानदार कहानी, अधूरी प्रेम कहानी-Heart Touching Hindi Love Story, हर्ट टचिंग सैड लव स्टोरी- I Miss Him, टीचर और स्टूडेंट की लव स्टोरी, प्रेम को प्रगाढ़ बनाने का तरीका (प्रेरक कथा)
keywords:
romantic story ideas in hindi, romantic story books in hindi, romantic story quotes in hindi, romantic story image in hindi, romantic story books in hindi, romantic story in hindi, heart touching stories in hindi, heart touching stories for facebook, heart touching stories with morals, heart touching stories of friendship in hindi, heart touching stories hindi, heart touching stories of love in hindi, sad love story quotes text in hindi, sad love story in hindi, sad love story quotes in hindi, sad love story tagalog that make you cry, romantic sad love story in hindi
ये लव-स्टोरी भी आपको पसंद आएंगी- अंधा प्रेम- एक सच्ची प्रेम कहानी, उसकी वह दीवानगी- एक शानदार कहानी, अधूरी प्रेम कहानी-Heart Touching Hindi Love Story, हर्ट टचिंग सैड लव स्टोरी- I Miss Him, टीचर और स्टूडेंट की लव स्टोरी, प्रेम को प्रगाढ़ बनाने का तरीका (प्रेरक कथा)
कहानी सचमुच दुखद है .
जवाब देंहटाएंinteresting story
जवाब देंहटाएंवैरी nice स्टोरी
जवाब देंहटाएंdukhad ghatna h
जवाब देंहटाएंagr ise ghatna ke roop me dekhu nahut dukh hua par kahani ke ye adhoori lagi
जवाब देंहटाएंMujhe bhi apni stori open karwani hai pls es website se juda koi wtsp number de dijiye.
जवाब देंहटाएंI didn’t
जवाब देंहटाएंYe bnawat kahani hai par mujhe achha laga or mere liye dukh ki ye bat hai ki mujhe abhi tak ek ledki esi nahi mili jo mujhse sachha peyar kR sake
जवाब देंहटाएंIs kahani se pata chalta hai ki helmet kitna jaruri hai...!
जवाब देंहटाएं