अटल बिहारी वाजपेयी जीवन परिचय – Atal Bihari Vajpayee Biography in Hindi

SHARE:

Atal Bihari Vajpayee Biography in Hindi.

अटल बिहारी वाजपेयी – Atal Bihari Vajpayee
आज हम आपके लिए अटल बिहारी वाजपेयी जीवन परिचय Atal Bihari Vajpayee Biography in Hindi लाए हैं। अटल बिहारी भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष हैं, जो जवाहरलाल नेहरु के बाद वे सर्वाधिक 3 बार प्रधानमंत्री बने और 4 अलग-अलग प्रदेशों से सांसद चुने गए। अटल बिहारी वाजपेयी की कविता Atal Bihari Vajpayee Poem in Hindi आज भी पाठकों को वीरता और प्रेरणा से ओतप्रोत कर देती है। इसीलिए लोग आज भी उनके बारे में About Atal Bihari Vajpayee in Hindi जानने को उत्सुक रहते हैं। हमें उम्मीद है कि अटल बिहारी वाजपेयी जीवन परिचय Atal Bihari Vajpayee in Hindi आपको पसंद आएगा।

अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी 

Atal Bihari Vajpayee Biography in Hindi

25 दिसम्बर 1924 को ग्‍वालियर, मध्‍य प्रदेश में जन्‍में अटल बिहारी भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष रहे। वे पद्म विभूषण, लोकमान्य तिलक अवार्ड, बेस्ट सांसद अवार्ड, पंडित गोविन्द वल्लभ पन्त अवार्ड और भारत रत्न से सम्‍मानित किये गये और करोणों लोगों की प्रेरणा के श्रोत बने।

वाजपेयी जी का आरंभिक जीवन - Atal Bihari Vajpayee in Hindi

अटल बिहारी वाजपेयी की माता का नाम कृष्णा देवी तथा पिता का नाम कृष्णा बिहारी वाजपेयी था। उनके 7 भाई-बहन थे। उनके पिता कृष्णा बिहारी स्कूल टीचर व कवि थे। स्वस्वती स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्‍त करने के बाद उन्‍होंने लक्ष्मीबाई कॉलेज से स्‍नातक किया। इसके बाद उन्होंने कानपुर के डीएवी कॉलेज से इकोनोमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के लॉ कॉलेज में भी दाखिला लिया, लेकिन उनका मन पढाई में नहीं लगा और वे आरएसएस की पत्रिका में एडिटर का काम करने लगे।

अटल बिहारी पढाई के साथ आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय रहे। वे बहुत से अखबारों के सम्‍पादक रहे। उन्‍होंने कभी विवाह नहीं किया, लेकिन बी एन कौल की दो बेटियों नमिता और नंदिता को गोद लिया था।

वाजपेयी जी का राजनैतिक सफर - Atal Bihari Vajpayee Political Life 

अटल बिहारी वाजपेयी जीवन परिचय पढते समय हमारा ध्यान उनके राजनैतिक सफर पर जाता है, जिसकी शुरूआत स्वतंत्रता संग्राम के समय में हुई। 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन में उन्होंने भाग लिया और जेल भी गए।
 
सन 1951 में अटल बिहारी भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्य के रूप में चुने गए। वे 1968 से 1973 तक भारतीय जन संघ के अध्यक्ष रहे। आपातकाल के दौरान उन्‍होंने जेल की यात्रा की। 1977 में जनता पार्टी सरकार बनने पर वे विदेश मंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्‍होंने संयुक्त राष्ट्र अधिवेशन में हिंदी में भाषण दिया और सभी भारतीयों का दिल जीता। सन 1980 में वे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे। साथ ही वे 1980 से 1986 तक बीजेपी के अध्यक्ष रहे और इस दौरान वो बीजेपी संसदीय दल के नेता भी रहे।

अटल बिहारी 9 बार लोकसभा के लिए चुने गए। वे 1962 से 1967 और 1986 में राज्यसभा के सदस्य भी रहे। 16 मई 1996 को वे पहली बार प्रधानमंत्री बने, लेकिन लोकसभा में बहुमत साबित न कर पाने की वजह से 31 मई 1996 को उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। उनकी सरकार महज 13 दिन ही चल सकी।

इसके बाद वे 1998 तक लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे। 1998 के आमचुनावों के बाद उन्‍होंने सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। लेकिन कुछ समय के बाद AIDMK द्वारा समर्थन वापस ले लेने के से उनकी सरकार गिर गई और देश में फिर से आम चुनाव हुए।

वर्ष 1999 में वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साझा घोषणापत्र पर लड़े। इस बार उनके गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ और तीसरी बार वे भारत के प्रधानमंत्री बने।

इस बार अटल विहारी बाजपाई की सरकार ने अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने देश में गठबंधन की राजनीति को नया आयाम दिया। इन 5 सालों में उन्‍होंने युवाओं, गरीबों और किसानों और के अनेक कल्‍याणकारी योजनाएं लागू कीं।

वर्ष 2004 में देश में लोकसभा चुनाव में अटल विहारी बाजपाई ने 'शाइनिंग इंडिया' के नारे के साथ चुनाव लड़ा। लेकिन इन चुनावों में किसी दल को बहुमत नहीं मिला और भाजपा को विपक्ष में बैठना पड़ा। इसके बाद अटल बिहारी बाजपाई का स्‍वास्‍थ्‍य खराब रहने लगा, जिससे उन्‍होंने राजनीति से संन्यास ले लिया।
 

वाजपेयी सरकार के प्रमुख कार्य – Important work of Atal Bihari Vajpayee 

अटल सरकार ने 11 और 13 मई, 1998 को पोखरण में 5 भूमिगत परमाणु परीक्षण करके भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित किया।

उन्होंने पाकिस्तान से अच्छे सम्‍बंधों में सुधार की पहल करते हुए 'सदा-ए-सरहद' नाम से 9 फरवरी, 1999 को दिल्ली से लाहौर तक बस सेवा शुरू की।

उन्‍होंने भारत के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए 'स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना' की शुरुआत की और दिल्ली, कलकत्ता, चेन्नई व मुम्बई को राजमार्ग से जोड़ा। 

अटल बिहारी वाजपेयी ने कावेरी जल विवाद को सुलझाया, जो 100 साल से भी ज्यादा पुराना विवाद था।

इसके अलावा उन्‍होंने संरचनात्मक ढाँचे के लिये बड़ा कार्यदल, विद्युतीकरण में प्रगति लाने के लिये केन्द्रीय विद्युत नियामक आयोग, सॉफ्टवेयर विकास के लिये सूचना एवं प्रोद्योगिकी कार्यदल, आदि का गठन किया।

उन्‍होने देश के सभी हवाई अड्डों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास किया। कोंकण रेलवे तथा नई टेलीकॉम नीति की शुरुआत की। साथ ही बुनियादी संरचनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए भी उन्‍होंने महत्‍वपूर्ण कदम उठाये।

इसके अतिरिक्‍त उन्‍होंने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति, आर्थिक सलाह समिति, व्यापार एवं उद्योग समिति का गठन किया, जिससे देश के विकास को बल मिला। उन्‍होंने अर्बन सीलिंग एक्ट समाप्त करके आवास निर्माण को प्रोत्साहित किया।

वाजपेयी जी के अवार्ड और सम्मान – Atal Bihari Vajpayee Awards 

अटल बिहारी वाजपेयी जीवन परिचय में स्वर्णिम पल उस समय आया, जब 25 दिसम्बर 2014 को उन्हें भारत का सर्वोच्च पुरस्कार 'भारत रत्न' देने की घोषणा की गयी। 27 मार्च 2015 को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनके घर जाकर यह सम्‍मान प्रदान किया।
 
इसके अलावा उन्‍हें अन्‍य बहुत से सम्‍मान प्राप्‍त हुए, जिनका विवरण इस प्रकार है-

1992 - पद्म विभूषण,
1993 - डी.लिट (डॉक्टरेट इन लिटरेचर), कानपूर यूनिवर्सिटी,
1994 - लोकमान्य तिलक पुरस्कार,
1994 - बेस्ट संसद व्यक्ति का पुरस्कार,
1994 - भारत रत्न पंडित गोविन्द वल्लभ पन्त अवार्ड,
2015 - भारत रत्न,
2015 - लिबरेशन वॉर अवार्ड (बांग्लादेश)।

अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु – Atal Bihari Vajpayee Death

93 साल के उम्र में 16 अगस्त 2018 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्‍होंने नई दिल्‍ली के एम्स अस्‍पताल में अंतिम सांसें ली। उनके निधन के बाद केंद्र सरकार ने पूरे देश में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
 
यूट्यूब पर देखें रोचक और प्रेरक जीवनियां: 
 

दोस्तों अगर आपको अटल बिहारी वाजपेयी जीवन परिचय Atal Bihari Vajpayee Biography in Hindi पसंद आए, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। और हां, जब भी कोई आपसे Atal Bihari Vajpayee in Hindi, Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi, Atal Bihari Vajpayee Poem in Hindi, About Atal Bihari Vajpayee in Hindi पूछे, तो उसे 'हिंदी वर्ल्ड' का पता जरूर बताएं।

keywords: atal bihari vajpayee biography in hindi, atal bihari vajpayee in hindi, atal bihari vajpayee quotes, atal bihari vajpayee in hindi language, atal bihari vajpayee health, अटल बिहारी वाजपेयी लेटेस्ट न्यूज़, अटल बिहारी वाजपेयी पिछले कार्य काल, अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण, अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व

COMMENTS

BLOGGER
नाम

achievements,3,album,1,award,21,bal-kahani,9,bal-kavita,5,bal-sahitya,33,bal-sahityakar,13,bal-vigyankatha,4,blog-awards,29,blog-review,45,blogging,42,blogs,49,books,9,buddha stories,4,children-books,14,Communication Skills,1,creation,9,Education,4,family,8,hasya vyang,3,hasya-vyang,8,Health,1,Hindi Magazines,7,interview,2,investment,3,kahani,2,kavita,9,kids,6,literature,15,Motivation,71,motivational biography,27,motivational love stories,7,motivational quotes,15,motivational real stories,5,motivational speech,1,motivational stories,25,ncert-cbse,9,personal,18,Personality Development,1,popular-blogs,4,religion,1,research,1,review,15,sahitya,28,samwaad-samman,23,science-fiction,4,script-writing,7,secret of happiness,1,seminar,23,Shayari,1,SKS,6,social,35,tips,12,useful,16,wife,1,writer,9,Zakir Ali Rajnish,27,
ltr
item
हिंदी वर्ल्ड - Hindi World: अटल बिहारी वाजपेयी जीवन परिचय – Atal Bihari Vajpayee Biography in Hindi
अटल बिहारी वाजपेयी जीवन परिचय – Atal Bihari Vajpayee Biography in Hindi
Atal Bihari Vajpayee Biography in Hindi.
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjr1xva2ExLN5ZppNht7FJxqScp-GoflrlfGss1Mt12Sps_jRePOSKA8vbQIwqArOBeGd3g5KkjuR5vyFVMjXyxBfqkuQtcFklkqqW7q9tSi-w4mTzc9gOJJ3Mk3vQmpyHpKy9U5L6QaDlO/s1600/Atal+Bihari+Vajpayee.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjr1xva2ExLN5ZppNht7FJxqScp-GoflrlfGss1Mt12Sps_jRePOSKA8vbQIwqArOBeGd3g5KkjuR5vyFVMjXyxBfqkuQtcFklkqqW7q9tSi-w4mTzc9gOJJ3Mk3vQmpyHpKy9U5L6QaDlO/s72-c/Atal+Bihari+Vajpayee.jpg
हिंदी वर्ल्ड - Hindi World
https://me.scientificworld.in/2018/08/atal-bihari-vajpayee-biography-hindi.html
https://me.scientificworld.in/
https://me.scientificworld.in/
https://me.scientificworld.in/2018/08/atal-bihari-vajpayee-biography-hindi.html
true
290840405926959662
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy