जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) की सम्पूर्ण जानकारी।
![]() |
जनेश्वर मिश्र पार्क का मुख्य द्वार |
जी हां, अब इमामबाड़ा, भूलभुलैया, रूमीगेट की तरह ही लखनऊ की शान में एक नाम और जुड़ गया है। और वह नाम है जनेश्वर मिश्र पार्क का, जिसने एशिया के सबसे बड़े पार्क का रूतबा हासिल कर लिया है। लखनऊ शहर के गोमती नगर एक्सटेंशन में लगभग 376 एकड़ में स्थित यह पार्क देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि लखनऊ में भी ऐसा पार्क हो सकता है।
![]() |
जनेश्वर मिश्र पार्क की विशाल झील |
यह पार्क समाजवादी नेता और 'छोटे लोहिया' के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र के नाम पर बना है, जोकि अखिलेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यही कारण है कि पार्क में तेजी से काम हो रहा है।
![]() |
जनेश्वर मिश्र पार्क का शानदार जॉगिंग ट्रैक |
ऐसा पार्क पहले नहीं देखा होगा:
इस पार्क में झीलें, फव्वारे, पेड़-पौधे ही नहीं जॉगिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक, गोल्फ कोर्स, ओपेन जिम, बच्चों के लिए शानदार झूले, शानदार आराम स्थल यहां तक कि सब कुछ है। और यह सब कुछ इतना भव्य है कि आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी और आप बरबस ही कह उठेंगे- ऐसा पार्क मैंने पहले कभी नहीं देखा।
![]() |
जनेश्वर मिश्र पार्क का मनोरम व्यु |
पार्क में सिर्फ सजावटी पौधे ही नहीं लगाए गये हैं, बल्कि नीम, आंवला, बरगद, पीपल जैसे उपयोगी वृक्ष भी लगाए जा रहे हैं। और सबसे अच्छी बात यह है कि जहां पर वृक्ष लगाए गये हैं, वे काफी सघन हैं।
![]() |
सेहत को बेहतर रखने के लिए |
लखनऊ आई:
जनेश्वर मिश्र पार्क में लंदन
की तर्ज 'लखनऊ आई' झूला भी लगने जा रहा है। यह झूला 45 मीटर
ऊंचा तथा लगभग 41 मीटर चौड़ा होगा। इस झूले पर बैठकर पूरे लखनऊ के हवाई दर्शन किये जा सकेंगे। झूले में 36
कैप्सूल होगें, जिनमें प्रति कैप्सूल आठ लोग बैठ सकेंगे।
![]() |
प्रस्तावित लखनऊ आई झूला |
ये कैप्सूल पूरी तरह से एअरकंडीशन होंगे। इनके घूमने की गति बेहद कम होगी। ये अपना
पूरा एक चक्कर करीब 50 मिनट में पूरा करेगा। इस झूले पर घूमते हुए आप पार्टी सेलिब्रेट कर सकेगें और कैंडल लाइट डिनर का भी मजा ले सकेंगे।
![]() |
जनेश्वर मिश्र पार्क रूट मैप |
कब जाएं पार्क:
ध्यान रहे पार्क सिर्फ शनिवार, रविवार और अवकाश के दिनों में ही सुबह 05 से रात्रि के 09 बजे तक खुला रहता है। इसके अलावा इसके खुलने का समय सुबह 05 से 09 और शाम को 04 से 08 है। चूंकि यह पार्क बहुत विशाल है, इसलिए बेहतर हो कि आप वीकेंड में अथवा छुट्टी के दिन ही जाएं। तभी आप इस पार्क का अधिक से अधिक भाग घूम पाएंगे। वैसे इतना तो तय है कि एक दिन में इस पार्क को पूरा घूम पाना एक तरह से असम्भव ही है।
जनेश्वर मिश्र पार्क का अपना फेसबुक पेज भी। आप वहां से आप अन्य जानकारी भी जुटा सकते हैं। और हां, यदि आप वहां जाएं और वह आपको पसंद आए, तो पार्क के फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, जिससे अन्य लोग भी इसके बारे में जान सकें।
जनेश्वर मिश्र पार्क का अपना फेसबुक पेज भी। आप वहां से आप अन्य जानकारी भी जुटा सकते हैं। और हां, यदि आप वहां जाएं और वह आपको पसंद आए, तो पार्क के फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, जिससे अन्य लोग भी इसके बारे में जान सकें।
keywords: janeshwar mishra park lucknow in hindi, janeshwar mishra park lucknow map in hindi, janeshwar mishra park lucknow location in hindi, janeshwar mishra park gomti nagar in hindi, janeshwar mishra park ujariyaon uttar pradesh in hindi, janeshwar mishra park in lko in hindi, janeshwar mishra park timings in hindi, janeshwar mishra park images in hindi, janeshwar mishra park address in hindi, janeshwar mishra park in gomti nagar extension in hindi, janeshwar mishra park map in hindi, janeshwar mishra park location in hindi
यकीनन लाजवाब पार्क है। हर लखनऊवासी को इसे एक बार अवश्य देखना चाहिए।
जवाब देंहटाएंSamajvadi sarkar ka sundar karya.
जवाब देंहटाएंकभी लखनऊ आना हुआ तो जरूर देखना चाहेंगे जनेश्वर मिश्र पार्क!
जवाब देंहटाएंप्रस्तुति हेतु आभार
बहुत अच्छा लेख।
जवाब देंहटाएंइस साल लख़नऊ को टूर जरूर हन है।
जानकारी के लिए धन्यवाद्
well i have lot to say abt sri akhilesh yaday our his intiated work is going on non another than him did. i really appreciated his all project that no part has ever thouht
जवाब देंहटाएंShariq Siddiqui
Bhot hi accha hai park hai .....
जवाब देंहटाएंYe Park Mast hai kbi dena hai
जवाब देंहटाएंwow so amazing park! this a wonderful place ....👍👌
जवाब देंहटाएंwow so amazing park! this a wonderful place ....👍👌
जवाब देंहटाएं