...यकीनन आप के साथ भी अच्छा ही होगा! (प्रेरक सत्य कथा)

SHARE:

सत्य घटना पर आधारित एक प्रेरक कथा।

यह एक प्रेरक कथा है, जो मुझे वाटद्सएप पर मिली। यह कहानी बताती है कि अगर आपके मन में दूसरों के प्रति दया व ममता का भाव है और आप सच्चे मन से दूसरों की मदद करते हैं, तो आपके साथ भी सदैव अच्छा ही होता है। तो पढिए यह कहानी और बताइए आपको कैसी लगी:

दूध की कीमत

एक गरीब लड़का था। उसके पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उसके स्कूल की फीस चुका सके। लेकिन लड़के के मन में पढ़ाई के लिए बहुत ललक थी। इसलिए उसने एक दुकान से सम्पर्क किया और घर-घर जाकर उसका सामान बेचने लगा। 

Cute Little Boy And Girl
एक बार की बात है। लड़के को स्कूल के इम्तहान की फीस जमा करनी थी। इसलिए उसे ज्यादा पैसों की आवश्यकता थी। वह दिन भर एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे तक भटकता रहा, लेकिन उसका कोई भी सामान नहीं बिका। 

दोपहर हो आई थी। लड़के को बड़े जोर से भूख भी लग रही थी। उसने तय किया कि अब वह जिस भी दरवाजे पर जायेगा, उससे खाना मांग लेगा।

लड़का एक दरवाजे पर पहुंचा। उसकी कुंडी खटखटाई। कुछ देर बाद एक लड़की ने दरवाजा खोला। यह देखकर सकुचा गया और बजाय खाने के उसने पानी का एक गिलास माँगा। लड़की ने भांप लिया था कि वह भूखा है, इसलिए वह एक बड़ा गिलास दूध का ले आई। लड़के ने धीरे-धीरे दूध पी लिया।

"कितने पैसे दूं?" लड़के ने पूछा।
[post_ads]
"पैसे किस बात के?" लड़की ने जवाव में कहा, "माँ ने मुझे सिखाया है कि जब भी किसी पर दया करो तो उसके पैसे नहीं लेने चाहिए।"

"तो फिर मैं आपको दिल से धन्यवाद देता हूं।" लड़के ने मुस्करा कर कहा और आगे बढ़ गया।

जैसे ही उस लड़के ने वह घर छोड़ा, उसे न केवल शारीरिक तौर पर शक्ति भी मिल चुकी थी, बल्कि उसका भगवान् और आदमी पर भरोसा और भी बढ़ गया था। 

धीरे-धीरे काफी समय गुजर गया। एक दिन वह लड़की गंभीर रूप से बीमार पड़ गयी। लोकल डॉक्टर ने उसे शहर के बड़े अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया।

बड़े अस्पताल में लड़की को देखने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर होवार्ड केल्ली को बुलाया गया। जैसे ही उसने लड़की के कस्बे का नाम सुना, उसकी आँखों में चमक आ गयी। वह एकदम सीट से उठा और उस लड़की के कमरे में गया। उसने उस लड़की को देखा तो एकदम से पहचान लिया और तय कर लिया कि वह उसकी जान बचाने के लिए जमीन-आसमान एक कर देगा।

उसकी मेहनत और लग्न रंग लायी और उस लड़की कि जान बच गयी। डॉक्टर ने अस्पताल के ऑफिस में जा कर उस लड़की के इलाज का बिल लिया। उस बिल के कोने में एक नोट लिखा और उसे उस लड़की के पास भिजवा दिया।

बिल का लिफाफा देखकर लड़की घबरा गयी। उसे मालूम था कि वह बीमारी से तो वह बच गयी है लेकिन बिल की रकम जरूर उसकी जान ले लेगी... फिर भी उसने धीरे से बिल खोला, रकम को देखा और फिर अचानक उसकी नज़र बिल के कोने में पेन से लिखे नोट पर गयी। वहाँ पर लिखा हुआ था- "एक गिलास दूध के द्वारा इस बिल का भुगतान किया जा चुका है।" नीचे उस नेक डॉक्टर
होवार्ड केल्ली के हस्ताक्षर थे।

ख़ुशी और अचम्भे से उस लड़की के गालों पर आंसू टपक पड़े उसने ऊपर कि और दोनों हाथ उठा कर कहा, "हे भगवान! आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपका प्यार इंसानों के दिलों और हाथों के द्वारा न जाने कहाँ- कहाँ फैल चुका है।"

दोस्तों, आप मानों या न मानों, अगर आप दूसरों के साथ अच्छाई करोगे तो आपके साथ भी अच्छा ही होगा!

-X-X-X-X-X-
अन्य रोचक एवं प्रेरक कहानियां पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें।
अगर आपके पास भी इस तरह की प्रेरक लघु कथाएं हो, तो आप हमें zakirlko AT gmail.com पर भेज सकते हैं। उन्हें आपके नाम और परिचय के साथ प्रकाश‍ित करके हमें अतीव प्रसन्नता होगी।

keywords: inspirational stories in hindi, inspirational short stories in hindi, inspirational short stories with moral in hindi, inspirational short stories for students in hindi, motivational stories in hindi, motivational stories for students in hindi, motivational stories in hindi for students, motivational stories with moral in hindi, motivational real life stories for students, motivational real life stories in hindi, inspirational real life stories for students, motivational true life stories

COMMENTS

BLOGGER: 1
आपके अल्‍फ़ाज़ देंगे हर क़दम पर हौसला।
ज़र्रानवाज़ी के लिए शुक्रिया! जी शुक्रिया।।

नाम

achievements,3,album,1,award,21,bal-kahani,9,bal-kavita,5,bal-sahitya,33,bal-sahityakar,13,bal-vigyankatha,4,blog-awards,29,blog-review,45,blogging,42,blogs,49,books,9,buddha stories,4,children-books,14,Communication Skills,1,creation,9,Education,4,family,8,hasya vyang,3,hasya-vyang,8,Health,1,Hindi Magazines,7,interview,2,investment,3,kahani,2,kavita,9,kids,6,literature,15,Motivation,71,motivational biography,27,motivational love stories,7,motivational quotes,15,motivational real stories,5,motivational speech,1,motivational stories,25,ncert-cbse,9,personal,18,Personality Development,1,popular-blogs,4,religion,1,research,1,review,15,sahitya,28,samwaad-samman,23,science-fiction,4,script-writing,7,secret of happiness,1,seminar,23,Shayari,1,SKS,6,social,35,tips,12,useful,16,wife,1,writer,9,Zakir Ali Rajnish,27,
ltr
item
हिंदी वर्ल्ड - Hindi World: ...यकीनन आप के साथ भी अच्छा ही होगा! (प्रेरक सत्य कथा)
...यकीनन आप के साथ भी अच्छा ही होगा! (प्रेरक सत्य कथा)
सत्य घटना पर आधारित एक प्रेरक कथा।
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh1ykKGzYqf-5gFYWW9GIhBd3j-q5rvcoMfbipQj1FfDk18vjZn74SmiH9-WNxRhPC229BoN5xYGQ9WKBSQgc5ycAfQFyEmGZM_h5E9EH-VUrTR2G7yQZXhTFpWrdPvFtADAYAh56GhCtfx/s640/Cute+Little+Boy+And+Girl.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh1ykKGzYqf-5gFYWW9GIhBd3j-q5rvcoMfbipQj1FfDk18vjZn74SmiH9-WNxRhPC229BoN5xYGQ9WKBSQgc5ycAfQFyEmGZM_h5E9EH-VUrTR2G7yQZXhTFpWrdPvFtADAYAh56GhCtfx/s72-c/Cute+Little+Boy+And+Girl.jpg
हिंदी वर्ल्ड - Hindi World
https://me.scientificworld.in/2015/06/motivational-real-life-story-hindi.html
https://me.scientificworld.in/
https://me.scientificworld.in/
https://me.scientificworld.in/2015/06/motivational-real-life-story-hindi.html
true
290840405926959662
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy